ब्रेकिंग न्यूज

कारसेवकों की रक्षा का 32 साल बाद मिला इनाम: पूर्व सांसद डीबी रॉय के बेटे को प्राण-प्रतिष्ठा का मिला न्यौता


सुल्तानपुर से मध्य प्रदेश रहे दिवगंत पूर्व SSP डीबी रॉय इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की गूंज उनकी आत्मा को शायद शांति प्रदान कर रही हो। हालांकि डीबी रॉय का परिवार इस पावन बेला को लेकर काफी प्रसन्न है। उनके पुत्र पुनीत रॉय को प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पहुंचा तो वे अपने को गौरवान्वित महसूस करने लगे।पुनीत रॉय ने बताया कि श्रीराम मंदिर के बनने पर हम अपने आपको बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पिताजी का योगदान इतिहास के पन्नों में लिखा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के ऐतिहासिक कार्य को यह देश कभी भूल नहीं सकता है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। उनके कुशल नेतृत्व एवं निर्णय लेने की क्षमता ने विश्व में भारत ने अपनी पहचान बना ली है। पुनीत रॉय को प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण  मिलने की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है। साथ ही ये भी चर्चा है कि जनपद से अभी तक और किसी को आमंत्रण नहीं मिला है।उत्तर प्रदेश में तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार में डीबी रॉय अयोध्या के SSP थे। निहत्थे कारसेवकों पर तत्कालीन सरकार ने गोली चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन डीबी रॉय ने ऐसा करने से खुद को रोका था। जिसके बाद उन्हें अपनी कुर्सी तक गंवानी पड़ी थी।डीबी राय ने 6 दिसंबर का अयोध्या का सच जनता के सामने लाने के लिए एक पुस्तक भी लिखी, जिसमें सचित्र वर्णन किया गया है। 2008 में प्रकाशित हुई यह पुस्तक काफी चर्चा में रही है। डीबी रॉय के पुत्र पुनीत रॉय बताते हैं कि भगवान श्रीराम के प्रति जो आस्था पिताजी की थी उससे कम आस्था हम लोगों की नहीं है। सन 1992 की अयोध्या कारसेवा में पिताजी ने निहत्थे कारसेवकों पर गोली नहीं चलवाई थी, जिसके कारण उन्हें 7 दिसंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंशन के बाद कोर्ट में सीबीआई चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई। ऐसे में 6 महीने बाद वो बहाल हो गए। उसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को इस्तीफा सौंपा, उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। अंत में उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी तब जाकर 1996 में इस्तीफा मंजूर हुआ। लेकिन वेतन एवं पेंशन रोक दिया गया था।1971 बैच के PPS अधिकारी डीबी रॉय 25 बरस तक वर्दी पहनकर लोगों की सुरक्षा में लगे रहे। बाद में वर्दी उतारकर खद्दर का कुर्ता पहना। राजनीति में कदम रखा और फिर समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। RSS के सहयोग से उन्होंने बीजेपी का दामन थामा, दो बार सुल्तानपुर से वो बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए। पहली बार 1996 में एक लाख 28 हजार वोट से उन्होंने जीत दर्ज की तो दूसरी बार 1998 में 68 हजार वोट से रीता जोशी बहुगुणा जोशी को शिकस्त दी। वो जिले के ऐसे इकलौते सांसद थे जो दो बार जीतकर सांसद चुने गए। ये और बात है एक बार वो 13 दिन के सासंद रहे और दूसरी बार 13 महीने के। वर्ष 2009 में 64 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे पुनीत रॉय एवं सुनीत रॉय हैं। बड़ी बेटी सुनीता रॉय शादी के बाद दिल्ली में रह रही हैं। पुनीत रॉय ने पिताजी के समाज सेवा वाले जिले में ही अपना निवास बना लिया।

कोई टिप्पणी नहीं