ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में रोडवेजकर्मियों ने की हड़ताल,सर्दी में भटक रहे यात्री


उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में नववर्ष के पहले दिन ही सोमवार को रोडवेजकर्मियों ने हड़ताल कर दी। इसकी वजह से भीषण सर्दी में यात्रियों के परेशान होना पड़ रहा है। 

दरअसल कर्मियों में यह आक्रोश हाल ही में हिट एंड रन पर पेश हुए नए कानून को लेकर है। सुबह से ही कर्मियों ने हड़ताल कर दी।

वहीं अनुबंधित बस के चालक व मालिकों द्वारा बस स्टॉप से गाड़ियों को नहीं निकालने दिया जा रहा है। इसकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाले यात्री सर्दी में इधर-उधर भटक रहे हैं। 
                                  
ARM सुल्तानपुर ने बताया कि अनुबंधित बसों के चालक हड़ताल पर हैं । विभाग का कोई भी कर्मचारी और संगठन इस हड़ताल में नहीं है। परिवहन विभाग  और संविदा चालक हड़ताल पर नहीं है। यात्रियों की सुविधा के लिए बस नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।
सुल्तानपुर बस अड्डा रोडवेज ड्राइवर का हड़ताल

कोई टिप्पणी नहीं