ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या पहुंचने के लिए फ्लाइट और ट्रेन उपलब्ध,500 रुपये में मिल जाएगा होटल

 


अयोध्या में प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान होकर दिव्य दर्शन दे रहे हैं।आप भी इस पल के साक्षी बनना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप देश के प्रमुख शहरों से अयोध्या कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही राम मंदिर के आसपास किसी होटल और धर्मशाला में आप कम पैसे में रख सकते हैं। यह सभी जानकारी आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।देश के कई बड़े शहर से हवाई जहाज की सुविधा धर्मनगरी अयोध्या के लिए उपलब्ध है। जिसमें दिल्ली से अयोध्या आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन सुबह 11:55 बजे है और 1:15 पर धर्म नगरी अयोध्या पहुंचती है। ऐसे ही दिल्ली से आप अगर एयर इंडिया से आना चाहते हैं तो सुबह 10:00 से लेकर 11:20 पर पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई ,बेंगलुरु, कोलकाता  से सीधे आप प्रभु राम की नगरी अयोध्या आसानी से पहुंच सकते हैं।इसके अलावा अगर आप रेल मार्ग से अयोध्या आना चाहते हैं तो आप दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस से आ सकते हैं।इसके साथ ही कई सारी ट्रेन दिल्ली से अयोध्या के लिए उपलब्ध है।इतना ही नहीं दिल्ली अमृतसर अहमदाबाद जयपुर भोपाल इंदौर मुंबई कोलकाता बेंगलुरु से कई सारी ट्रेन अयोध्या के लिए संचालित है। जिसके माध्यम से आप रेल मार्ग से धर्मनगरी अयोध्या आसानी से पहुंच सकते हैं।अयोध्या पहुंचने के बाद आपको राम मंदिर के आसपास कई सारी होटल और धर्मशाला कम पैसे में भी उपलब्ध मिलेंगे। जिसमें जैन धर्मशाला जहां 50 कमरे उपलब्ध है ₹500 से ₹2000 तक का किराया है। राम मंदिर से इसकी दूरी लगभग 1 किलोमीटर है। तो वहीं राम वैदेही मंदिर में लगभग 200 कमरे हैं ₹1000 से ₹3000 तक किराया है।राम मंदिर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है कनक महल जहां 50 कमरे हैं ₹1000 से ₹3000 तक किराया है।राम होटल जहां ₹1000 से ₹3000 तक किराया रमिला कुटीर जहां₹2000 से ₹5000 तक की किराया है। इसके अलावा कई सारे होटल और धर्मशाला आपको उपलब्ध मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं