ब्रेकिंग न्यूज

रामलला के दर्शन और आरती का समय जारी

 


राम मंदिर  में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला  के दर्शन करने के लिए अयोध्या  में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है।अब तक लाखों श्रद्धालु बीते तीन दिनों में दर्शन भी कर चुके हैं।राम भक्तों की भीड़ को देखते हुए भगवान की आरती और दर्शन की समय सारणी जारी की गई है।यह समय सारणी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी की है।इसके मुताबिक रामलला की मंगला आरती सुबह 4.30 बजे होगी जबकि भक्त सुबह 6.30 बजे से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि दर्शन की अवधि एक घंटे के लिए बढ़ाई गई है।विश्व हिन्दू परिषद के मीडिया प्रभारी  के अनुसार श्रीराम लला की मंगला आरती साढ़े चार बजे,श्रृंगार आरती सुबह साढ़े छह बजे, इसके बाद भक्तों को दर्शन सात बजे से, भोग आरती दोपहर बारह बजे,संध्या आरती शाम साढ़े सात बजे और नौ बजे रात्रि भोग एवं शयन आरती रात दस बजे होगी। इसमें श्रद्धालुओं को दर्शन का समय एक घंटे बढ़ाया गया है।अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई।इसके बाद अगले दिन से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया। इसके पहले ही अयोध्या में दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया था।कोई साइकिल से तो कोई दंडवत करते हुए अपने रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा था। अभी भी रामनगरी अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं