ब्रेकिंग न्यूज

कक्षा 1 से 8 के स्कूलों की हुई छुट्टियां

 


सुल्तानपुर स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर है।  जिले में भीषण सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने  फैसला लिया है। कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 24 जनवरी 2024 अवकाश घोषित कर दिया गया है। 25 जनवरी को पहले से ही हजरत अली जन्मदिन का घोषित अवकाश है। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस है। 28 जनवरी को रविवार है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट विद्यालय 24 को अवकाश रहेगा। कक्षा नौ से 12 तक के सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जा सकता है। ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे शाम 3 बजे तक होगा। जिले में पिछले कई दिन से भयंकर ठंड पड़ रही है। जनजीवन अस्त-व्यस्त है। डीएम ने मौसम के हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी थी और मंगलवार से स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं