ब्रेकिंग न्यूज

नेपाल में भूकंप से 128 की मौत, 140 से अधिक घायल


नेपाल में  शुक्रवार रात आए भूकंप से अकेले जाजरकोट में ही 92 लोगों की मौत हो गई।शुक्रवार रात 11:47 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। उस भूकंप के बाद रात 12:08 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।  इसका केंद्र पंक और रमीडांडा के आसपास था। इसके बाद रात 12:29 बजे 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। 12:35 बजे 4.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया था। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, डीआइजी कुवेर कठायत ने  बताया 55 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप से भारी जनहानि की सूचना मिलने के बाद रात एक बजे चौरजाहरी बेस कैंप से पुलिस टीम को रवाना किया गया। 

प्रवक्ता कठायत ने कहा कि 4 बजे सुरखेत से एक बचाव दल तैनात किया गया है मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन टीम भी स्टैंडबाय पर रखा गया था। रुकुम वेस्ट में आए भूकंप में 36 लोगों की मौत हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि 85 लोग घायल हैं। इसके साथ ही भूकंप से मरने वालों की संख्या 128 तक पहुंच गई है। कुल 140 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल घटनास्थल पहुंचे हैं। भूकंप से यहां जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। उनके सचिवालय के मुताबिक खोज बचाव और उपचार व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री समेत स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम भी मौके पर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात को नेपाल पर आए भूकंप पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने X पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि नेपाल में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान और क्षति से बहुत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं