ब्रेकिंग न्यूज

हत्या आरोपी किसी भी हाल में नही होगे रिहा :सांसद


सुल्तानपुर डॉ घनश्याम तिवारी के परिजनों को सांत्वना देने दिल्ली से सीधे सुखौली गांव  पहुंची स्थानीय सांसद मेनका संजय गांधी ने डॉ घनश्याम तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्ति की। श्रीमती गांधी ने डॉक्टर की विधवा पत्नी निशा तिवारी से लगभग आधे घंटे तक वार्ता की। श्रीमती गांधी ने मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी को हर संभव मदद का भरोसा दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम और हमारी पूरी पार्टी की संवेदना डॉक्टर के परिजनों के साथ है।

मुलाकात के दौरान डॉक्टर की पत्नी निशा तिवारी ने हत्या के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस प्रशासन पर लगाए गए गंभीर आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव के बाद ही हत्या के मुख्य अभियुक्त ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा कि मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री की तरफ से 10 लाख रुपए की मदद दी गई है। श्रीमती गांधी ने कहा कि उनके परिवार की सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मी जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवाए हैं।डॉक्टर की विधवा पत्नी की नौकरी की प्रक्रिया चल रही है।जल्द ही उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। सीबीआई जांच की मांग पर श्रीमती गांधी ने कहा कि घटना का पूर्ण रूप से खुलासा हो चुका है इसमें सीबीआई जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। श्रीमती गांधी ने डॉक्टर की विधवा पत्नी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरोपी किसी भी हाल में रिहा नहीं हो पाएंगे।इस मौके पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डे,डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,शशीकांत पाण्डे,ब्लाक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह, जिला पंचायत काली सहाय पाठक, विजय सिंह रघुवंशी, संतोष दूबे, मोहित सिंह,शेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं