ब्रेकिंग न्यूज

कैबिनेट सचिवालय में ऑफिसर बनने का बढ़िया मौका

 


सरकारी नौकरी  पाना चाहते हैं तो यहां आवेदन कर सकते हैं। कैबिनेट सचिवालय भारत सरकार ने रोजगार समाचार (07-13) अक्टूबर 2023 में कई तरह के पदों पर बहाली की सूचना दी है। इसके तहत डिप्टी फील्ड ऑफिसर (तकनीकी) में कई ब्रांचेज जैसे कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी,  इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर बहाली सीधी भर्ती अभियान के तहत होगी। इसके लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर (GATE 2021 या 2022 या 2023 में से) सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं

कैबिनेट सचिवालय में भरे जाने वाले पद 

कंप्यूटर साइंस/सूचना प्रौद्योगिकी-60,इलेक्ट्रॉनिक्स और/या संचार-48,सिविल इंजीनियरिंग-2,इलेक्ट्रिकलइंजीनियरिंग-2,गणित-2,सांख्यिकी-2,भौतिकी-5,केमेस्ट्री-3,माइक्रोबायोलॉजी-1

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट या साइंस या किसी अन्य तकनीकी या साइंटिफिके डिसिप्लिन में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.कैबिनेट सचिवालय के इन पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 01-06-2023 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी लागू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं