ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव दशहरा से शुरू


सुलतानपुर जिले की ऐतिहासिक दुर्गापूजा सोमवार को रावण दहन के बाद से आरंभ होगी। देश में कोलकाता के बाद जिले का दूसरा स्थान है। जिसे देखने के लिए अन्य जिले और प्रदेशों से भी मां के भक्त यहां आते हैं।

दिल्ली की रहने वाली दृष्टि और नेहा को जब सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गापूजा के बारे में जानकारी हुई तो वे भी यहां दर्शन करने पहुंची हैं। शहर भर में दर्जनों पूजा पंडाल जो देश के विभिन्न धाम और मंदिरों के जैसा बना देखकर दृष्टि और नेहा खासा प्रसन्न दिखाई दी।

शहर के चित्रा स्टूडियो के पास बना अंबे माता का पंडाल इस बार चंद्रयान जैसा बनाया गया है इसे देखकर दृष्टि और नेहा की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। दृष्टि ने बताया कि मैने यहां की दुर्गापूजा के बारे में बहुत सुना है। लोग कहते हैं भारत में सबसे नंबर वन पर कोलकाता माना जाता है और दूसरे नंबर पर सुल्तानपुर।

तो मैं भी यहां की दुर्गापूजा का अनुभव करने के लिए आई हूं। यहां पे जो बहुत प्रसिद्ध प्रसिद्ध मंदिर हैं जैसे केदारनाथ आदि उनका नमूना पेश किया जाता है। माता का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से किया जा रहा है। जैसे कि यहां पर वैष्णो माता पूजा समिति है और भी हैं जिनका पचासा वर्ष इस बार है। वहां पर  माता का स्वागत बहुत भव्य तरीके से हुआ है। सभी महिलाएं-पुरुष बाजे गाजे के साथ उत्साह पूर्वक माता को लेने के लिए गए थे। चार-पांच दिन मेला चलेगा जिसमें भव्य भंडारा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं