21 से 25 दिन के बाद ही होगी गैस सिलिंडर की बुकिंग
लखनऊ पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध की आहट के बीच घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने सख्त कदम उठाए हैं।नए नियमों के तहत अब उपभोक्ताओं को अगले सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना होगा।जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार बुकिंग के नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सिंगल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी। जबकि डबल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुकिंग संभव होगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि पहले यह नियमन केवल 15 दिनों का था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।इस फैसले के पीछे प्रशासन और तेल कंपनियों की कोशिश है कि युद्ध जैसी स्थितियों में स्टॉक की कमी न हो और कालाबाजारी पर लगाम कसी जा सके।घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 7 मार्च से वृद्धि हो गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं