ब्रेकिंग न्यूज

अमृत सरोवर बना धूल का मैदान, लाखों की लागत से बना तालाब सूखा



सुल्तानपुर जिले के कुड़वार विकासखंड मुख्यालय से कुछ ही कदम की दूरी पर स्थित लाखों रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए इस सरोवर में इस समय एक बूंद भी पानी नहीं है।

जिससे योजना के उद्देश्य पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।मामला विकासखंड कुड़वार के ग्राम पंचायत भगवानपुर के शिवनाथगंज उतमानपुर का है। यहां पर ग्रामीणों की सुविधा और जल संरक्षण के उद्देश्य से अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। निर्माण के समय इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत और सौंदर्यीकरण के रूप में प्रस्तुत किया गया था। लेकिन वर्तमान में सरोवर पूरी तरह सूखा पड़ा है और उसमें पानी की जगह धूल उड़ रही है।ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस सरोवर का समुचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है। सरोवर में पानी भरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।  तालाब पूरी तरह सूख गया। इससे न तो जल संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो पा रहा है और न ही ग्रामीणों को कोई लाभ मिल रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अभी तक सरोवर में पानी भरवाने या उसकी मरम्मत कराने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अमृत सरोवर की तत्काल सफाई कराकर उसमें पानी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि योजना का उद्देश्य पूरा हो सके और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया अमृत सरोवर केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं