ब्रेकिंग न्यूज

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर कोर्ट मैरिज और निकाह,प्रेमिका को छोड़कर फरार हुआ प्रेमी

 इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद एक विवाहिता ने कोर्ट मैरिज किया फिर उसका निकाह हुआ। मोहम्मद हारून नाम के युवक ने कोर्ट मैरिज के बाद विवाहिता से निकाह किया। मुंबई से उसे लेकर यहां अपने घर सुलतानपुर आया। एक सप्ताह बाद उसे मुंबई पहुंचाकर वो फरार हो गया। जैसे-तैसे पांच दिन पूर्व विवाहिता प्रेमी के घर पहुंची तो लड़के के परिवार वाले उसे घर के अंदर घुसने नहीं दे रहे। विवाहिता पुलिस की चौखट पर न्याय मांगने पहुंची जहां से उसे बैरंग लौटना पड़ा है।दरअस्ल मुंबई की रहने वाली रेखा बेगम प्राइवेट जॉब करती थी। वो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालती थी। जिसमें उसकी मुलाकात नासिक में काम करने वाले मोहम्मद हारून से हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला। रेखा की माने तो उसे पता चला कि हारून के घर वाले उसकी शादी करने वाले हैं तो वो उससे अलग हो गई। फोन बंद कर लिया तो हारून उससे खोज कर मिला और कहा शादी नहीं करोगी तो मैं ज़हर खाकर जान दे दूंगा। इसके बाद 22 अगस्त 2023 को मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर निकाह कर डाला। वहां से करीब एक सप्ताह बाद हारून उसे लेकर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत शहजौरा अलियाबाद अपने गांव ले आया। दोनों यहां सप्ताह भर तक रहे उसके बाद हारून रेखा को लेकर मुंबई गया फिर उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। रेखा ने प्रेमी हारून को काफी तलाशा जब वो वहां नहीं मिला तो करीब 5 दिन पूर्व वो सुल्तानपुर स्थित उसके पैतृक गांव पहुंची। रेखा का आरोप है कि हारून का मोबाइल बंद है और परिवार वाले उसे नजर बंद किए हैं। यही नहीं रेखा का ये भी आरोप है कि हारून के माता-पिता व बहन आदि उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। उनका कहना है कि दहेज लेकर आओ तब घर में जगह मिलेगी। रेखा ने बताया कि यहां हमें बाहर सड़क पर ही रहना पड़ रहा। हम थाने गए, चौकी गए डायल 112 से मदद मांगा लेकिन सब ये कह रहे हैं कि मुंबई जाकर मुकदमा दर्ज कराओ।उधर SO बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता थाने पर आई थी। उसने मुंबई में ही कोर्ट मैरिज किया है वही निकाह भी हुआ है। ऐसे में मुकदमा वही दर्ज किया जाएगा। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने SO  बल्दीराय को  उचित कार्रवाई का दिया निर्देश।

कोई टिप्पणी नहीं