ब्रेकिंग न्यूज

चिकित्सक की हत्या के मामले में प्रशासन हुआ सक्रिय


सुलतानपुर सरेशाम हुए चिकित्सक हत्याकांड में एक्शन मूड में आया जिला प्रशासन। जिलाधिकारी जसजीत कौर बोली ,भू माफियाओं के चिन्हीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान। उपजिलाधिकारी को लगाकर सरकारी और दूसरों की भूमि हड़पने वाले किए जाएंगे भूमाफिया सूची में दर्ज। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा बोले, गिरफ्तारी के लिए लगाई गई कई टीमें। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद से सक्रिय दिख रहा पुलिस प्रशासन। शनिवार की सरेशाम पीट-पीटकर की गई थी चिकित्सक की हत्या।

कोई टिप्पणी नहीं