ब्रेकिंग न्यूज

सौतेले पिता की शर्मनाक करतूत


फिरोजाबाद जिले के थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी नाबालिग पुत्री से सौतेला पिता डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। बेटी ने आपबीती मां को बताई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मामला दक्षिण थाना क्षेत्र का है। सौतेला पिता नाबालिग पुत्री से डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा है। साथ में वीडियो भी बना रहा है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसने 3 साल पहले दूसरी शादी हुई थी। पहले पति से 4 वर्ष पूर्व तलाक हो गया था। सौतेला पिता गैर जनपद का निवासी है। शादी के बाद से ही उसने सौतेली पुत्री से छेड़खानी शुरू कर दी। उसके बाद डरा धमकाकर डेढ़ साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन पिता ने धमकी देते हुए उसे शांत करा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। मां ने शुक्रवार की रात ही थाना पुलिस को तहरीर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।  थानाध्यक्ष  ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। वीडियो भी उपलब्ध हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं