ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में DM ने कलक्ट्रेट और SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण


सुलतानपुर जिले में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
                                     

वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करने के बाद बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल और प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसके बाद सभी को देश की एकता और अखंडता के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। इसके अलावा विभीन्न विभागों के विभागाध्यक्ष ने सरकारी कार्यालयों व अर्थ सरकारी कार्यालयों विद्यालय व महाविद्यालय और राजनैतिक संगठनों और गैर राजनीतिक संगठनों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 77वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक  सोमेन बर्मा ने पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया  तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को  विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई ।

तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया  व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को मिष्ठान वितरित किया  पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी। जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा हैं।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वाले अधि0 / कर्मचारीगण-

1. फायर मैन रमेश चन्द्र पाण्डेय

2. मु0आ0 शिव प्रकाश सिंह

प्रशस्ति पत्र  पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी

1. निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव (प्रभारी निरीक्षक थाना कुरेभार)

2. निरीक्षक  रामविशाल सुमन (प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज)

3.निरीक्षक  श्यामसुन्दर (प्रभारी निरीक्षक थाना धम्मौर)

4.महिला उनि  चित्रा सिंह (प्रभारी थानाध्यक्ष महिला थाना )

5-हे0का0  दुर्गा पाण्डेय (थाना कादीपुर)

6-हे0मु0  विजय प्रताप (थाना गोसाईगंज)

7-हे०मु०  जलपान सिंह (धाना मोतिगरपुर)

8-हे०मु०  विनोद कुमाार पाण्डेय (थाना कुरेभार

9-हे०मु०  शशिकान्त (थाना कोतवाली देहात) 10-मु०आ०  विश्वजीत सिंह (पीआरवी 2839) 11-मु०आ०  राजेश शर्मा (थाना अखण्डनगर) 12- मु०आ०  दारा सिंह (थाना कुडवार) 13- महिला आरक्षी ज्योति दीक्षित (थाना धम्मौर) 14- महिला आरक्षी आरती पटेल (महिला थाना )15- आरक्षी सौरभ सिंह (थाना कुरेभार) 16- आरक्षी पकज कुमार (थाना करौदीकला) 17- आरक्षी ऋतुराज विश्वकर्मा (थाना गोसाईंगंज) 18- आरक्षी आशुतोष कुशवाहा (थाना कुरेभार) 19- आरक्षी गगनदीप साहनी (थाना करौदीकला) 20- आरक्षी परवेन्द्र सिंह (थाना करौदीकला)  21-आरक्षी अजय कुमार (थाना लम्भुआ) 22- आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार (थाना धम्मौर) 22-आरक्षी मनोज कुमार (थाना कोतवाली नगर) 24- होमगार्ड सुनील सिंह (पीआरवी 2839)

कोई टिप्पणी नहीं