ब्रेकिंग न्यूज

CM योगी ने किया झंडारोहण


लखनऊ 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7वीं बार विधानसभा में तिरंगा फहराया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। झंडारोहण के दौरान पूरा लखनऊ शहर थम गया।
                                     

दरअसल राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड तक पूरे शहर का ट्रैफिक सिग्नल रेड कर दिया गया था। यही नहीं पूरे शहर में 19 चौराहों पर राष्ट्रगान का लाइव टेलीकॉस्ट किया गया।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारत के नागरिक की प्राथमिकता जाति, मत, मजहब नहीं भारत माता होती हैं। आज देश स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ माना रहा है। 12 मार्च 2021 से प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ गुजरात के साबरमती के तट से किया था।

आज से अगले 25 सालों के लिए अमृत काल की शुरुआत हो रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है।75 जिलों में 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगर पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज हम सब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमारी संस्कृति हमारी मातृभूमि को जोड़ती है। इस धरती को मां के रूप में सम्मान दिया है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारत के हर नागरिक की पहली प्राथमिकता भारत माता और उसका देश होता है

भारत के चारों तरफ सेना के जवान है। उन्हें इस भावना से जोड़ा गया है। ताकि हर प्रकार का उपद्रव भारत में खत्म कर सकें। पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अभूतपूर्व विकास हुआ। आज उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट नहीं है। आज लोग गर्व से कहते हैं कि हम उत्तर प्रदेश के नागरिक है। इसका नतीजा प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था है।विधानसभा से पहले मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा आज ही के दिन 1974 में हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को तोड़ते हुए स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता का मतलब आज हम लोग महसूस करते हैं

जब जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक सांस्कृतिक और धार्मिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने के स्वतंत्रता मिली है।मुख्यमंत्री ने कहा एक स्वतंत्र देश के नागरिक के रूप में आर्थिक नीतियां है। हर भारत वासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में न केवल विरासत के रूप में गौरव अनुभूति अनुभव कर सकता है। बल्कि भारत को एक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए अपने बेहतर योगदान को कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं