योगी-अखिलेश आज सदन में होंगे आमने-सामने
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 1 बजे सदन में बोलेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मणिपुर हिंसा और उत्तर प्रदेश के 5 मुद्दों पर तीखी बहस हो सकती है।नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आज विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नेता सदन योगी सरकार से 5 प्रमुख मामले पर सवाल करेंगे। सबसे अहम बात यह है कि मणिपुर हिंसा पर अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में किसानों, बेरोजगारी, महंगाई और उत्तर प्रदेश की बदहाल सड़क, बिजली के हाल पर भी सवाल उठाएंगे।योगी आदित्यनाथ विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की 10 प्रमुख उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए हमलावर भी होंगे। सत्र में दूसरे दिन मणिपुर हिंसा को लेकर लाए जा रहे निंदा प्रस्ताव पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं