ब्रेकिंग न्यूज

पाकिस्तानी महिला सीमा , न देश छोड़ेंगे, न पता बदलेंगे की शर्त पर मिली जमानत

 


पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर गुलाम नेपाल के पशुपति नाथ मंदिर में सचिन से शादी कर चुकी है। शादी के बाद सीमा भारत आई थी। सीमा-सचिन दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए सीमा अब वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। यही नहीं पिछले महीने 30 जून को दोनों बुलंदशहर में कोर्ट मैरिज भी करने वाले थे लेकिन पाकिस्तान कनेक्शन के चलते शादी नहीं हो सकी। दोनों लौटकर घर आ गए। नोएडा कोर्ट में यह दावा सीमा और सचिन के वकील हेमंत कृष्ण पाराशर ने शुक्रवार को किया।वकील पाराशर ने सीमा-सचिन के प्यार उनके चार बच्चों की देखरेख और सुरक्षा का हवाला दिया। दलील और बहस सुनने के बाद जेवर सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने सचिन-सीमा हैदर को पता न बदलने और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दे दी। इससे पहले गुरुवार को कोर्ट ने सचिन के पिता नेत्रपाल को जमानत दे दी थी।सीमा हैदर के वकील ने कोर्ट में बताया, कराची की रहने वाली सीमा की पबजी गेम खेलने के दौरान सचिन से पहचान हुई। इसके बाद वीडियो कॉलिंग के जरिए नजदीकियां बढ़ी। सीमा मार्च महीने में पाकिस्तान से नेपाल आई। काठमांडु के पशुपति नाथ मंदिर में दोनों ने शादी की। 7 दिनों तक नेपाल के होटल में रुके। फिर सीमा पाकिस्तान लौट गई।इसके बाद, वापस 13 मई को नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई। बीते सोमवार को पुलिस तक यह मामला पहुंचा। इसके बाद सचिन और उसके पित नेत्रपाल और मंगलवार को सीमा को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा दिया। सीमा के बच्चों की कम उम्र की वजह से मां के साथ उनको भी जेल भेजा गया था।इस मामले में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है। उसके मुताबिक, नोएडा से गिरफ्तार सीमा पहली बार 2019 में PUBG के जरिए सचिन से ऑनलाइन मिली। 2022 में सीमा के पिता गुलाम रजा की मौत हो गई। उस समय सीमा ने भारत आने के लिए वीजा अप्लाई किया, लेकिन उसे नहीं मिला।पहली बार 10 मार्च 2023 को नेपाल आई। इस दौरान सचिन भी भारत से नेपाल गया। दोनों 7 दिनों तक नेपाल में काठमांडू के न्यू विनायक होटल में रहे। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई। 10 मई 2023 को दोबारा से सीमा अपने चार बच्चों के साथ वीजा लेकर नेपाल आ गई। यहां सीमा काठमांडू में रुकी और वहां से वैन के जरिए पोखरा गई। रात होने की वजह से वहीं रुकी और अगले दिन पोखरा काठमांडू से दिल्ली आने वाली बस न्य सृष्टि डिलेक्स एसी बस का टिकट लेकर भारत आ गई।काठमांडू के पोखरा से चलने के बाद 13 मई की रात को यमुना एक्सप्रेस-वे फलैदा कट के पास बस से सीमा अपने चार बच्चों के साथ उतार गई। वहां सचिन ने उसे रिसीव किया और अंबेडकर नगर में कस्बा रबूपुरा ले आया। यहां 5 दिन रहने के बाद सचिन ने अपने पिता को सीमा के बारे में बताया।एफआईआर के मुताबिक, जानकारी मिलने पर सचिन के पिता ने सीमा से मिलवाने के लिए कहा। सचिन ने गांव के ही जंगल में पिता नेत्रपाल से सीमा को मिलवाया। सचिन के पिता ने सीमा से कहा कि जब यहां आ गई हो। आप पाकिस्तान की रहने वाली हो आपके व बच्चों के तौर तरीके व रहन-सहन पाकिस्तान का है। अगर सचिन के साथ रहने व शादी करने की बात कह रही तो हमारे यहां के तौर तरीके व रहन-सहन सीख लो।FIR के मुताबिक कोर्ट मैरिज के लिए सचिन पहले ही बुलंदशहर चला गया था। सचिन के जाने के बाद उसके पिता सीमा के पास आए और बोले कागजात ले लो सचिन बुला रहा है। आज आपकी व सचिन की कोर्ट मैरिज कर देते हैं। तब सीमा अपने बच्चों को लेकर सचिन के पिता के साथ कोर्ट आ गई। वहां वकील ने दस्तावेज देखे तो उसने पाकिस्तान की बात बताकर शादी नहीं होने की बात कही। कोर्ट से ही मामला पुलिस की जानकारी में आया।

कोई टिप्पणी नहीं