ब्रेकिंग न्यूज

प्रियंका गांधी अमेठी या रायबरेली से लड़ सकती है चुनाव


उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। इसके बावजूद प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश प्रभारी का प्रभार अब छोड़ दिया है। कांग्रेस के सूत्र बतातें है कि प्रियंका अब उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर की जिम्मेदारी नहीं निभाएंगी।फिलहाल प्रियंका गांधी पर उत्तर भारत के राज्यों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी बढ़ेगी। तो वही गांधी परिवार की पारिवारिक सीट माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली से चुनाव भी लड़ेंगी।प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी तो छोड़ दी। लेकिन पार्टी की सूत्र बताते हैं कि अमेठी और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी उम्र अधिक हो जाने की वजह से वह रायबरेली सीट छोड़ सकती हैं। अगर राहुल गांधी की सदस्यता एक बार वापस लौटती है तो राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकते है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती है।अगर राहुल गांधी को राहत नहीं मिलेगी तो प्रियंका गांधी रायबरेली की सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि हम दोनों सीटों पर तैयारियां कर रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं