ब्रेकिंग न्यूज

सगी बहनों की गला घोंटकर हत्या


गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के वासुदेव पुर ग्रांट गांव में 2 सगी बहनों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।‌ बुधवार की सुबह दोनों का शव छप्पर में तख्त पर पड़े मिले। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। मामले के बाद से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।छपिया के वासुदेवपुर के ग्रांट गांव में मंगल निषाद का परिवार रहता है। मंगल निषाद का कहना है कि मंगलवार की रात को वह खेत की रखवाली करने के लिए चला गया था। पत्नी शांति देवी बेटी संगीता (17)  सुमन (18) और बेटा रामगोपाल (13) खाना खाने के बाद छप्पर में सोने चले गए। भोर के समय शांति देवी की नींद खुली और पानी पीने के लिए उठी। उन्होंने बेटियों को आवाज लगाई लेकिन कोई उठा। इसके बाद देखा तो दोनों बेटियों का गला साड़ी से कसा हुआ तख्त पर पड़ा था। मुहं से उनके झाग निकल रहा था।दोनों बेटियों के मरने की जानकारी को शांति देवी ने पास में रह रहे बड़े बेटे सियाराम को दी। सियाराम ने गांव के प्रधान व पड़ोसियों को दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। हर कोई मंगल निषाद के घर की ओर भाग। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद छपिया के प्रभारी निरीक्षक  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखा दोनों बहनों के शव साड़ी के फंदे से कसा हुआ तख्त पर पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर और क्षेत्राधिकारी मनकापुर सौरभ वर्मा भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। इस दौरान घटना स्थल को सील करा दिया। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। डॉग स्क्वायड सगी बहनों के आसपास काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका की मां, उसके बड़े भाई, भाभी और चाचा को हिरासत में ले लिया और पूछताछ  की।परिवार के लोगों ने बताया कि संगीता इंटर की छात्रा थी। जबकि बड़ी बहन सुमन ने आठवीं तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है फिर किसने बहनों की हत्या की होगी। परिवार के मुखिया मंगल का कहना है कि किसी तरह मजदूरी करके परिवार को भरण--पोषण करता था। हालाकि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।सगी बहनों की मौत की सूचना पर देवी पाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मनकापुर उपजिलाधिकारी आकाश सिंह व गौरा विधायक प्रभात वर्मा भी मौके पर पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों से जानकारी ली। हालाकि गांव वाले इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। एसपी का कहना है कि वासुदेवपुर ग्रांट गांव में दो सगी बहनों का शव मिला है। वह खुद मौके पर गए थे। पुलिस घटना में हर पहलू की जांच कर रही है। साइंटिफिक आधार पर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। जो भी तथ्य‌ सामने आयेंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं