ब्रेकिंग न्यूज

अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट


उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तेज हवाओं के बीच कई जिलों में आंधी चलने की संभावना है। आज सुबह मथुरा में हल्की बूंदाबांदी हुई।  मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लखनऊ , बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा और आस-पास के क्षेत्रों में येलो बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान भारत के ज्यादातर हिस्सों में लू की कोई स्थिति नहीं है। पश्चिमी जिलों में रविवार को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। प्रदेश के कुछ जिलों में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि बीते दो दिनों से कई जगहों पर हुई हल्की बारिश के कारण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।मौसम विभाग मुताबिक शनिवार सबसे अधिक 40.7 °C तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। जिसके बाद वाराणसी और लखीमपुर खीरी में 40 °C रिकॉर्ड हुआ। वहीं लखनऊ और आगरा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और 37.9 °C रहा। जबकि सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 38 °C दर्ज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं