ब्रेकिंग न्यूज

BJP प्रत्याशियों के समर्थन में 75 सभाएं करेंगे CM योगी


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में 75 जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री 24 अप्रैल को सहारनपुर शामली और अमरोहा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रस्तावित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का हर जिले में एक कार्यक्रम होगा सभी जिलों से मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की चुनावी सभाओं की मांग की जा रही है।निकाय चुनाव में BJP ने सभी 17 नगर निगम के साथ जिला मुख्यालयों सहित बड़ी नगर पालिका परिषद व प्रमुख नगर पंचायतों में जीत का लक्ष्य रखा है। सभी जिलों से मुख्यमंत्री योगी की सभाओं की मांग की जा रही है पार्टी का चुनाव प्रबंधन शाखा में मुख्यमंत्री व दोनों उपमुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरे तय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन एक से अधिक जिलों में सभाएं करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पहली चुनावी सभा 24 अप्रैल को गाजियाबाद में होगी।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शाम में सतुआ बाबा के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के वाराणसी आमगन की सूचना सुबह ही मिली। इसके बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मुख्यमंत्री योगी दोपहर में हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। मंदिरों दर्शन-पूजन के बाद रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी ने महापौर, सभासद प्रत्याशी, निकाय चुनाव संयोजक, सहसंयोजक और चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को संबोधित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं