सोशल मीडिया पर छाए CM योगी, 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ बने देश के सबसे लोकप्रिय CM
लखनऊ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने बेबाक अंदाज, सख्त फैसलों और प्रभावी प्रशासनिक कार्यशैली के लिए देशभर में चर्चित हैं। अब सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में भी उन्होंने देश के अन्य मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की कुल संख्या 6.33 करोड़ से अधिक हो गई है। इस आंकड़े के साथ वह देश के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले सीएम बन गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत मौजूदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। एक्स (X) पर उनके करीब 3.27 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर करीब 1.80 करोड़ और फेसबुक पर लगभग 1.30 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म के फॉलोअर्स को मिलाकर उनकी कुल संख्या 6.33 करोड़ से अधिक पहुंच गई है।सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में सीएम योगी पहले स्थान पर हैं। उनके बाद तमिलनाडु के सीएम सी. जोसफ विजय करीब 3.24 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस करीब 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।इसी क्रम में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब 1.33 करोड़ और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा करीब 1.07 करोड़ फॉलोअर्स के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।अन्य मुख्यमंत्रियों की बात करें तो आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू के करीब 82 लाख, पंजाब के सीएम भगवंत मान के करीब 69 लाख, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के करीब 49 लाख, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के करीब 48 लाख और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह के करीब 38 लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। सीएम योगी सोशल मीडिया का इस्तेमाल सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और प्रदेश से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए करते हैं। विभिन्न कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसलों और विकास परियोजनाओं की जानकारी नियमित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा की जाती है।सोशल मीडिया के जरिए सरकार की उपलब्धियों और नीतियों को सीधे लोगों तक पहुंचाने से सीएम की डिजिटल पहुंच लगातार मजबूत हुई है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सीएम की लोकप्रियता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। 6.33 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स का आंकड़ा उन्हें देश के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सीएम के रूप में स्थापित करता है।


कोई टिप्पणी नहीं