ब्रेकिंग न्यूज

रामनवमी पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में कन्‍या पूजन किया


गोरखपुर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में कन्‍या पूजन किया। कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई और उनके पांव पखारे। परंपरागत नवमी पूजन का अनुष्ठान उन्होंने अपने हाथों से कराया। नवमी पूजन की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सुबह मां भवगती के 9वें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना से की।

इसके बाद कन्या पूजन का पारंपरिक अनुष्ठान हुआ।मुख्यमंत्री ने देवी की 9 रूपी कन्याओं और बटुक भैरव का पहले थार में पांव पखारे और विधि-विधान से उनकी पूजा की। इस दौरान गोरक्षनाथ मंदिर में 101 से ज्यादा कन्याओं और 20 बटुक भैरव (लड़के) शामिल रहे। पूजा के क्रम में ही मुख्यमंत्री कन्याओं को अपने हाथों से भोजन भी कराया।

भोजन कराने के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर उन्हें विदा किया।मुख्यमंत्री हर साल नवरात्रि में 9 दिन का व्रत रखने के अलावा गोरखनाथ मंदिर ये अनुष्ठान करते हैं। वासंतिक और शारदीय नवरात्र में गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा होती है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को वासंतिक नवरात्र की महानवमी और प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें धर्म को मात्र उपासना विधि मानने की भूल नहीं करनी चाहिए।

धर्म कर्तव्य का बोध कराता है। धर्म हमें सदाचारए कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जोड़कर सन्मार्ग पर चलते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक प्रवृत्ति की ओर अग्रसर करता है। इसी व्यापक अर्थ में हमें धर्म को अंगीकार करना होगा। धर्म की इसी अवधारणा के अनुरूप केंद्र व प्रदेश सरकार सकारात्मकता व रचनात्मकता को प्रोत्साहन दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं