ब्रेकिंग न्यूज

लवमैरिज का खौफनाक दी एंड,पति ने प्रेगनेंट पत्नी को जहर देकर मारा डाला

 


28 साल की नीतू का शव उसके घर में पड़ा मिला। वो 3 महीने की प्रेगनेंट थी। उसकी मौत के 5 घंटे पहले से पति जितेंद्र का मोबाइल बंद है जोकि गायब है। अब परिजनों का आरोप है कि नीतू ने जितेंद्र से लवमैरिज की थी। उसी ने जहर देकर नीतू का मर्डर किया है। मेरठ के पल्लवपुरम इलाके के एकता नगर में 28 वर्षीय महिला का शव घर में पड़ा मिला। इस दौरान मकान मालिक  ने पुलिस को फोन करके लाश होने और महिला के पति के वहां नहीं होने के बारे में बताया। मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले ही उसने कमरा जितेंद्र और नीतू को किराए पर दिया था। जितेंद्र मजदूरी करता है। जब पुलिस ने महिला के पति को घटना की सूचना देनी चाही तो उसका फोन बंद मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचते हैं।धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र सुबह ही घर से कहीं चला गया। दोपहर तक भी जब नीतू कमरे से नहीं निकली तो धर्मपाल की पत्नी ने कमरे में जाकर देखा। पहले नीतू को आवाज लगाई वो बाहर नहीं आई। तो झांककर देखा कि नीतू बिस्तर पर मरी पड़ी है। मुंह से झाग निकल रहा था।जब पति जितेंद्र का फोन बंद जाता रहा तो पुलिस ने किसी तरह नीतू के परिजनों जोकि सरधना नहाली गांव निवासी हैं उनको बताया। सूचना पर नीतू का बहन जीजा पहुंचे। बताया कि जितेंद्र मूल रुप से मुजफ्फरनगर मीरापुर का रहने वाला है। एक साल पहले नीतू जितेंद्र की लव मैरिज हुई थी। 15 दिन पहले ही जितेंद्र नीतू को लेकर यहां मेरठ  आया था। इसके बाद दोनों ने कमरा किराए पर लिया रहने लगे।

कोई टिप्पणी नहीं