ब्रेकिंग न्यूज

यंग इंडिया रन में पुरुष वर्ग मे श्रवण कुमार और महिला वर्ग मे साक्षी बनी विजेता


सुलतानपुर स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज गुरुवार को जिले में पांच किलोमीटर की यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह की अगुआई मे आज गुरुवार को सुबह सभागार परिसर से दौड़ प्रारंभ हुई दौड़ को सुल्तानपुर सांसद मेनका संजय गांधी मे हरी झंडी दिखाकर शुरू कराई सैकड़ों खिलाडियों ने इस इनामी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया  पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता श्रवण कुमार रहे जिन्हे 11000 रुपये का पुरस्कार दिया गया वहीं दूसरे स्थान पर रहे पंकज यादव को 7100 एवं तीसरे स्थान पर रहे संजय कुमार को 3100 रुपये नगद पुरस्कार राशि व सर्टिफिकेट  दिया गया। बालिका वर्ग मे विजेता प्रथम विजेता साक्षी सिंह को 2100, दूसरे स्थान पर रही आरती को 1500 व तीसरे स्थान पर रेशमी अग्रहरि रही जिन्हे 1100 रुपये का नगद राशि व सर्टिफिकेट दिया गया  पुरस्कार वितरण समारोह मे जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा विधायक सीताराम वर्मा, प्रवीण अग्रवाल, प्रीति प्रकाश, संदीप सिंह आदि की उपस्थिति मे विजेता खिलाडियों  को पुरस्कार साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर खेल मे जिले मे विशिष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षक एवं खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया जिसमे  वेद प्रकाश उपाध्याय,एम एस बेग, मुनेन्द्र मिश्रा, शिवम सिंह,साक्षी सिंह, अमीना बानो, सोनाक्षी, राघवेंद्र भूषण पांडे, तारिक वसीम, अंशिका सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने बताया की स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन को युवा दिवस के रूप मे हर वर्ष भाजयुमो द्वारा धूम धाम से मनाया जाता है और इसी प्रकार कि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है|कार्यक्रम में गौरव मौर्य, सचिन पाण्डेय, अंकुर तिवारी, अतुल सिंह, शौर्यवर्धन सिंह, सुधांशु सिंह, अभिनव सिंह,अंश द्विवेदी,आकाश शर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मोहित तिवारी, प्रतीक मिश्र,रिषभ वर्मा, मृत्युंजय मिश्र, नितिन मिश्र, आदि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

कोई टिप्पणी नहीं