ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जन समस्याएं


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने माह जनवरी के द्वितीय शनिवार को थाना नगर कोतवाली व थाना बंधुआकला में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुँचकर जन समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।  पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें।इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं