ब्रेकिंग न्यूज

यू-ट्यूब देख किया पत्नी का मर्डर

 


लखनऊ हापुड़ के मोदीनगर के आनंद विहार निवासी विकास शर्मा (38) ने गूगल पर हत्या के तरीके देखकर पत्नी सोनिया (35) की जान लेने की साजिश रची और प्रेमिका अमीषा दलाल के साथ मिलकर इसे अंजाम भी दे दिया। गूगल से मिली तरकीब को अपनाते हुए उसने पुलिस से झूठ बोला कि पत्नी की हत्या बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट के लिए की है। पुलिस ने विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें हत्या से ठीक पहले अमीषा से उसकी बातचीत देख शक हुआ। इसी आधार पर उससे पूछताछ हुई तो उसने राज खोल दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमीषा की तलाश की जा रही है। विकास हरियाणा के भिवाड़ी में अरविंदा फार्मा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। इसी कंपनी में अमीषा काम करती है। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग हैं। सोनिया को इसका पता चल गया था। वह इसका विरोध कर रही थी। दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वह अमीषा के साथ रहना चाहता था। अमीषा भी उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इस पर दोनों ने तय कर लिया कि सोनिया की हत्या करेंगे।दो महीने से विकास गूगल पर हत्या के तरीके के ढूंढ रहा था। उसकी तलाश ऐसा तरीका मालूम करने की थी कि जिससे हत्या करके उस पर पुलिस को शक न हो। एक वीडियो में उसे ऐसा एक तरीका मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसने इसी तरीके पर चलकर वारदात की। सोनिया का मायका हापुड़ के आर्यनगर में है।  हत्या की रिपोर्ट उसके पिता त्रिलोक चंद शर्मा ने दर्ज कराई थी। सोनिया और विकास की शादी 12 साल पहले हुई थी। विकास और अमीषा ने सोनिया की हत्या शुक्रवार शाम पांच बजे गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के पास कार में की थी। पुलिस को सूचना आठ बजे दी। इसमें बताया कि बदमाश हत्या कर 50 हजार रुपये लूट ले गए हैं। विकास पिछले दो महीने ने हत्या की साजिश रच रहा था। उसके मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने हत्या के कई तरीको के बारे में गूगल पर खोच की। उसने गूगल से यह भी पूछा कि हथियार कहां से मिल सकता है? जहर ऑनलाइन शॉपिंग एप से मिल सकता है या नहीं ।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच में विकास के मोबाइल फोन में तलाक का एग्रीमेंट भी मिला है, जिसपर उसके और सोनिया के हस्ताक्षर भी हैं। इसके बारे में सोनिया मायके पक्ष के लोगों को भी जानकारी नहीं है। सोनिया और विकास के तीन बच्चे हैं। बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया। पिता का साया भी नहीं रहेगा, क्योंकि विकास को जेल भेज दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सोनिया के शव का अंतिम संस्कार किया। 


कोई टिप्पणी नहीं