ब्रेकिंग न्यूज

आवाज से सर्च कर सकेंगे गूगल-पे पर लेनदेन का डेटा


नई दिल्ली गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इवेंट में गूगल ने अपने फाइल्स ऐप के जरिए डिजिलॉकर और गूगल पे का नया 'ट्रांजैक्शन सर्च' फीचर जैसी कई घोषणाएं की है। कंपनी के  सीईओ सुंदर पिचाई इस इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आए।सुंदर पिचाई ने कहा हमने UPI स्टैक के आधार पर भारत में गूगल-पे बनाया है और अब हम इसे दुनिया भर के अन्य देशों में ला रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हम एक शक्तिशाली एआई मॉडल पर काम कर रहे हैं जो हजारों भाषाओं में जानकारी ला सकता है।वहीं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें AI महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रहा है। कृषि एक ऐसा क्षेत्र है, दूसरा भाषा की खाई को पाटना और तीसरा डेवलपमेंट साइकिल के बॉटम में लोगों के लिए क्रेडिट फैसिलिटी को आसान बनाना है।गूगल-पे ने नया 'ट्रांजैक्शन सर्च' फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से वॉइस के जरिए यूजर अपने ट्रांजैक्शन के बारे में जान पाएगा। संदिग्ध ट्रांजैक्शन के लिए गूगल पे अब ज्यादा सिक्योरिटी अलर्ट और चेतावनियां दिखाएगा। यह ML एल्गोरिदम का उपयोग करता है। ये चेतावनी रीजनल लैंगवेज में भी होगी।गूगल ने इवेंट में एंड्रॉइड फोन यूजर्स के लिए नई सुविधा का ऐलान किया है। इसके तहत यूजर गूगल फाइल्स ऐप के जरिए भी डिजिलॉकर यूज कर सकेंगे। डिजिलॉकर एक तरह का वर्चुअल लॉकर है। इसमें सभी जरूरी दस्तावेजों को पेपरलेस फॉर्मेट में डिजिटल तरीके से स्टोर करके रख सकते हैं। डिजिलॉकर में सेव किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह से मान्य हैं।

कोई टिप्पणी नहीं