ब्रेकिंग न्यूज

एक मंच पर आए अखिलेश और शिवपाल यादव-शिवपाल बोले आज से ही हमें काम करना है


लखनऊ रविवार सुबह सैफई के SS मेमोरियल स्कूल में समाजवादी पार्टी की तरफ से सभा आयोजित हुई। अखिलेश ने मंच पर ही शिवपाल सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज चाचा से राजनीतिक दूरियां भी दूर हो गईं।चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं।

सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी दूर हो गई हैं। यह बात रविवार को SS मैमोरियल इंटर कॉलेज में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अब घबराहट तो BJP को हो रही होगी।
अगर जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया। मैनपुरी ठीक हो गई किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं तो सोचो परिणाम इस बार क्या होगा। शिवपाल यादव के इटावा स्थित घर पर पहुंच कर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की मुलाकात नए समीकरण बना रही है।

वहीं दो दिन से शिवपाल पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर डिंपल की जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
इस क्रम में रविवार को शिवापल सिंह यादव सैफई क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं। यहां अपने संबोधन में शिवपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक साथ मिलकर ही भाजपा को हराया जा सकता है। आज से ही हमें मिलकर काम करना है।उन्होंने कहा कि आपने कहा था कि एक हो जाओ, हम एक हो गए। वहीं, डिंपल यादव की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव, प्रो.रामगोपाल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। इटावा-मैनपुरी की राजनीति में भावनाएं और रिश्ते काफी अहम होते हैं। शिवपाल इसे बखूबी जानते और मानते हैं। उनका समर्थन डिंपल को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा कर सकता है। इसलिए, उनके निर्णय पर खुशी भी जताई जा रही है और उन्हें उचित स्थान देने की मांग भी हो रही है।बता दें कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को जीतने के लिए अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मैदान में उतर आए हैं। अब उपचुनावों के नतीजों से अंदाजा लगाया जा सकेगा कि शिवपाल के फैक्टर का क्या असर रहा

कोई टिप्पणी नहीं