ब्रेकिंग न्यूज

सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत


लखनऊ रायबरेली जिले में देर रात भीषण हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।पिंटू, विनोद और विजय प्रकाश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बनपुरवा के निवासी हैं। वहीं दूसरे ट्रक का चालक रमेश सुल्तानपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में पिंटू, विनोद और रमेश की मौत हुई है। जबकि विजय प्रकाश का इलाज चल रहा है। 4 युवकों की उम्र (25)  से कम बताई जा रही है।घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही से 100 मीटर आगे सुल्तानपुर रोड पर रेयान पब्लिक स्कूल के पास हुई है। जिसमें एक ट्रक में पिंटू (22 ) निवासी बन पुरवा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला था। जिला फतेहपुर वहीं दूसरा विनोद निवासी बनपुरवा थाना हुसैनगंज जिला फतेहपुर का रहने वाला वहीं तीसरा विजय प्रकाश रहने वाला बनपुरवा थाना हुसैनगंज फतेहपुर का रहने वाला था। वहीं दूसरे ट्रक में एक युवक सवार था। जिसका नाम रमेश है सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है उसकी उम्र (25) के आसपास है। मौके पर पिंटू विनोद और रमेश की मौत हो गई है विजय प्रकाश की हालत गंभीर बताई जा रही है उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है परिजनों को सूचना दे दी गई है पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं