ब्रेकिंग न्यूज

6 IAS और 11 PCS अफसरों के ट्रांसफर,एस. राज लिंगम बने वाराणसी DM


लखनऊ यूपी में निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। 6 IAS और 11 PCS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। कुशीनगर के DM एस. राज लिंगम को वाराणसी का DM बनाया गया है। जबकि रमेश रंजन को DM कुशीनगर बनाया गया है।मनोज कुमार को DM बदायूं तो अर्चना वर्मा को हाथरस DMकी जिम्मेदारी दी गई है। IAS  दीपा रंजन को DM बदायूं से बांदा DM के पद पर ट्रांसफर किया गया है। वहीं DM बांदा अनुराग पटेल को प्रतीक्षारत किया गया।शुक्रवार को 11 PCS अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। शासन से जारी तबादला सूची के अनुसार ADM न्यायिक श्रावस्ती कुंवर पंकज बने मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज,SDM रायबरेली सुभाष चंद्र यादव बने ADM न्यायिक श्रावस्ती, अपर मुख्य नगर अधिकारी आगरा सुशीला को ADM नागरिक आपूर्ति आगरा के पद पर भेजा गया।SDM मेरठ अरुण कुमार गोंड सिटी मजिस्ट्रेट इटावा के पद पर तैनाती मिली है। SDM संभल कमलेश कुमार अवस्थी को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ प्रदीप वर्मा ADM वित्त एवं राजस्व संभल के पद पर भेजे गए।SDM भदोही चंद्रशेखर को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर भेजा गया।

कोई टिप्पणी नहीं