ब्रेकिंग न्यूज

शादी के लिए कहा तो प्रेमिका की हत्या घर में दफना शव

 


लखनऊ फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव कीठौत में खुशबू और गौरव के आवास हैं। दोनों लोगों के घरों के बीच मात्र चार घरों फासला है। दोनों ही परिवार एक ही जाति के हैं। इस लिए दोनों का एक दूसरे के यहां आनाजाना था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी गौरव ने बताया कि खुशबू की मां ने खुशबू को बाइक सिखाने के लिए कहा था। खुशबू को बाइक चलाना सिखाने के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हो गई थी।  पुलिस की मानें तो इस बीच दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया, लेकिन युवती के परिजन को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। दो साल चले प्रेम प्रसंग के बीच खुशबू गौरव पर शादी का दबाव बनाने के साथ ही साथ रखने के लिए दबाव बनाने लगी। लेकिन गौरव उससे दूरी बनाना चाहता था। खुशबू द्वारा दबाव बनाए जाने पर गौरव ने उसकी हत्या की योजना बनाई। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि 20 नवंबर 2020 को खुशबू अपने घर से भाग कर गौरव के यहां पहुंची थी। वह गौरव पर साथ ले जाने के लिए दबाव बना रही थी। तभी गौरव ने उसकी हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही दफना दिया। इसके बाद गौरव अपनी मां पिता, दो भाईयों के साथ फरार हो गया। सभी लोग गुरुग्राम जाकर रहने लगे। गौरव को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया गया। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि खुशबू कक्षा आठ तक पढ़ी थी। वहीं गौरव इंटर कर चुका है। पिछले दो साल से आरोपी के घर ताला पड़ा था। आरोपी के साथ उसके परिजन के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। पिछले दो सालों से गौरव के पिता और उसके भाई हरियाणा के बल्लभगढ़ में छिपते घूम रहे थे। कई बार पुलिस को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में इसकी लोकेशन मिली लेकिन जब भी पुलिस उसे पकड़ने जाती तो ये फरार हो जाते थे।गौरव की निशानदेही पर शव का पता चल गया तो सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह, थाना प्रभारी उदयवीर मलिक, तहसीलदार लालता प्रसाद, ने गौरव के कमरे की खुदाई कराई। खोदाई के दौरान खुशबू की अस्थियां निकलना शुरू हो गयी थी जिन्हे पुलिस और प्रशासन की निगरानी में जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया। गौरव के मकान को सील कर दिया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं