ब्रेकिंग न्यूज

अब राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

 


लखनऊ गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों के बीच लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर से सबसे ज्यादा फायदा गृहणियों को होगा। दरअसल राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के अलावा अब  5 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर देने को लेकर  प्रदेश के सभी जिलों  में प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार राशन की दुकानों से अब 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए पूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उचित दर विक्रेताओं से एलपीजी के सेल्स आफीसर से संपर्क करने के लिए कहा गया है।जहां पर खाद्यान्न को उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर बिक्री किया जाता है। उचित दर विक्रेता (राशन दुकानों) की आर्थिक दशा सुधारने के उद्देश्य से राशन दुकानों से पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर आसानी से खरीदे जा सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं