ब्रेकिंग न्यूज

UP के कई जिलों में NIA की रेड

 


लखनऊ समेत UP के कई जिलों में NIA की बड़ी कार्रवाई चल रही है। सर्च ऑपरेशन में लखनऊ में दो संदिग्ध  को हिरासत में लेने की सूचना मिल रही है पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ से पकड़ा गया वसीम इससे पहले NRC CAA के दंगों में भी गिरफ्तार हुआ था। खदरा इलाके में हुए दंगे में वसीम का नाम आया था। दूसरे पकड़े गए साथी से भी NIA पूछताछ कर रही है।  वहीं वाराणसी में से भी दो PFI सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।गुरुवार सुबह करीब 3:30 बजे 50 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ NIA और ATS STF की टीम ने लवकुश नगर से वसीम को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद एक और साथी को हिरासत में लिया। NIA अब वसीम और उसके घर वालों के बैंक खाते का पता कर रही है। घर से बैंक से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं।प्रतिबंधित संगठन PFI यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के दो सदस्यों को वाराणसी के आदमपुर और जैतपुरा से STF ने उठाया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के इनपुट पर ATS ने छापेमारी कर दो सदस्यों को हिरासत में लिया। ATS दोनों को लखनऊ लेकर गई है। वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।
                                        

एजेंसी के इनपुट पर देशभर के दश राज्यों उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु में छापेमारी की गई। इसमें उत्तर प्रदेश से आठ सदस्यों को उठाया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी छह सदस्य पश्चिमी UP से पकड़े गए हैं।आपको बता दें कि NIA आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। इसी कड़ी में NIAउत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में छापेमारी कर रही है। समाचार एजेंसी  सूत्रों के हवाले से बताया कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं