ब्रेकिंग न्यूज

किशोरी से दुष्कर्म,आरोपी ने बनाया वीडियो, दी धमकी- सरकारी मास्टर हूं


लखनऊ फिरोजाबाद जिले में एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने 17 साल की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
उत्तर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को घर के पास रहने वाले युवक अरुण कुमार ने प्यार का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी खुद को सरकारी शिक्षक बताता है। आरोपी युवक 21 अगस्त को उसकी पुत्री को साथ लेकर टूंडला स्थित एक होटल में पहुंचा। उससे शारीरिक संबंध बनाए। पुत्री को ब्लैकमेल करने के लिए उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने पीड़ित किशोरी को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। कहा तुम कहीं की नहीं रहोगी मैं सरकारी मास्टर हूं। कहीं पर भी अपनी तैनाती दिखाकर बच जाऊंगा। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। पीड़ित किशोरी को लेकर मां थाने पहुंची और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर का कहना है कि पीड़िता की मां ने एक युवक पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं