ब्रेकिंग न्यूज

वोकल फार लोकल आत्म निर्भर भारत योजनान्तर्गत ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की तीन दिवसीय लगेगी प्रदर्शनी


सुलतानपुर उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अनूप कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि आत्म निर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में एक जनपद एक उत्पाद प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।  प्रधानमंत्री के उद्घोष वोकल फार लोकल के उद्देश्यों की पूर्ति में ओ0डी0ओ0पी0 की अग्रणी भूमिका है। इसी क्रम में स्थानीय ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में 23 से 25 सितम्बर, 2022 के मध्य किया जायेगा, जिससे उनके आय के साधनों में बढ़ोत्तरी एवं उन्नति हो सके।     जनपद के हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों को वोकल करने के उद्देश्य से जनपद में 03 दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा  के कर कमलों से 23 सितम्बर, 2022 को मध्यान्ह 12 बजे पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया जायेगा। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मूंज क्राफ्ट, आयरन एवं स्टील फैब्रीकेशन, हस्त निर्मित खिलौने, माटीकला, दरी निर्माण, खादी के उत्पादों एवं खाद्य प्रसंस्करण से सम्बन्धित इकाईयों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। जनपद के आम जनमानस से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पधारकर प्रदर्शनी को सफल बनायें। 

कोई टिप्पणी नहीं