ब्रेकिंग न्यूज

श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार,एडीजी कानून व्यवस्था बोले- श्रीकांत त्यागी को शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

 


 लखनऊ महिला से बदजुबानी करने वाले श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। नोएडा के श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर जनपद तक पुलिस सतर्क हो गई थी। हालांकि मेरठ में पुलिस उच्चाधिकारियों ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की अभी तक पुष्टि नहीं की है। वहीं नोएडा पुलिस के उसे नोएडा लेकर जाने की चर्चा है।बताया गया कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र में दबिश दी थी। पुलिस ने बताया कि उसके एक रिश्तेदार मेडिकल क्षेत्र के लखमीविहार में रहते हैं। हालांकि पुलिस दबिश में उसका कोई सुराग नहीं लगा था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत पर 25000 का इनाम रखा हुआ था। आज सुबह नोएडा पुलिस ने उसे परतापुर थानाक्षेत्र सेे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।सेक्टर-93 स्थित सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण के लिए अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। अर्जी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी।अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि नोएडा प्रकरण के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब उसको शरण देने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फरारी के दौरान त्यागी को छिपाने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। उन पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।मंगलवार को नोएडा पुलिस द्वारा मेरठ में त्यागी की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने जहां एडीजी कानून व्यवस्था को बुलाकर त्यागी की गिरफ्तारी और उसके आगे की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।वहीं अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीजीपी से मिलने के बाद एडीजी कानून व्यवस्था ने मीडिया को बताया कि पुलिस की जबरदस्त नाकेबंदी की वजह से त्यागी कहीं दूर भागने में नाकाम रहा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस के अथक प्रयासों से उसे गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह आज शाम को 5 बजे मीडिया के सामने त्यागी की गिरफ्तारी के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं