ब्रेकिंग न्यूज

दूल्हे के डांस से भड़की दुल्हन, शादी करने से किया इनकार


लखनऊ सोनभद्र जिले में मंगलवार रात आई बारात को दुल्हन ने वापस कर दिया। आर्केस्ट्रा में दूल्हे के डांस करने पर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। समझौते के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस चला गया।म्योरपुर के किरबिल गांव से बारात डडीहरा गांव आई थी। द्वार पूजा के बाद जनवासे में आर्केेस्ट्रा शुरू हो गया। इस दौरान दूल्हा भी स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगा। जैसे ही इसकी खबर दुल्हन तक पहुंची, उसने शादी से इनकार कर दिया। देखते ही देखते वहां मारपीट भी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। जब दोनों पक्षों से इस बारे में पूछताछ की गई तो लड़की पक्ष के द्वारा बताया गया की दूल्हे के डांस करने से लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस और गांव वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, लड़की पक्ष वाले नहीं माने।

कोई टिप्पणी नहीं