ब्रेकिंग न्यूज

DM आवास के बोर्ड का रंग बदलना पड़ा महंगा, PWD इंजीनियर पर गिरी गाज

 


लखनऊ अयोध्या  के जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग बदलने के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। विवाद के तूल पकड़ने के बाद अब पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना जिलाधिकारी आवास का बोर्ड बदला गया था। बता दें कि अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान उनके आवास के बोर्ड का रंग बदलकर भगवा से हरा कर दिया गया था। हालांकि विवाद के बाद रंग बदलकर फिर से लाल कर दिया गया था

कोई टिप्पणी नहीं