ब्रेकिंग न्यूज

शादी से इंकार लड़के को पड़ गया महंगा


लखनऊ  एक लड़के को शादी के लिए लड़की रिजेक्ट करना महंगा पड़ गया। लड़का अपने परिवार के साथ लड़की के घर गया था। जहां उसने जैसे ही लड़की को देखा, उसने अपने मां-बाप से शादी के लिए मना कर दिया। फिर क्या था, इस बात पर परिवार के साथ गांव वालों को भी बहुत गुस्सा आया। वो लोग लाठी लेकर घरों के बाहर आ गए। उन लोगों ने लड़के को पकड़ा और फिर पूरे गांव की औरतों के पैर छुवाए। लड़का ने मना किया तो उन लोगों ने डंडा दिखाकर कहा- मन से छू लो नहीं तो डंडे के बल पर छूने पड़ेगें।मामला मंगलवार देर शाम का है। लड़के वाले अलीगढ़ के कंचनपुर गांव से एटा के अवागढ़ कस्बा गोदभराई की रस्म करने आए थे। लड़के के साथ उसकी मां, पिता समेत 25 लोग दो गाड़ियों से आए हुए थे। लड़की को पहले ही लड़के के घर वाले देख चुके थे। तब उनके साथ लड़का नहीं आया था। परिवार ने तभी शादी तय कर दी थी। मंगलवार को वो लोग गोद भराई की रस्म करने आए। वहीं पर जब लड़के ने लड़की को देखा, तो उसने बोला कि उसको लड़की पसंद नहीं है। वो इसे शादी नहीं कर सकता।लड़के की बात पर परिवार के लोग नाराज हो गए। उन लोगों ने आरोप लगाया कि बात पसंद की नहीं है। ये लोग हम से दहेज की मांग कर रहे हैं। हम लोगों ने मना किया तो ये लोग उठकर जाने लगे। हम लोगों ने इतना इंतजाम किया है। हमारा तो सारा पैसा बर्बाद हो गया। लड़की के भाई सुखवीर ने बताया कि दहेज के लिए लड़के वाले 5 लाख रुपए, सोने की जंजीर, अंगूठी, मोटर साइकिल मांग रहे हैं। हम लोग गरीब हैं। इतना दहेज नहीं दे सकते। इसी बात पर नाराज होकर लड़के ने शादी से मना कर दिया।ड़के मुकेश ने बताया कि उसे लड़की पसंद नहीं है। गांव वालों ने और लड़की के परिवार ने हम लोगों पर दबाव बनाकर हां करवा ली थी। अब मैं इस लड़की से शादी नहीं करूंगा। उसने कहा कि लड़की, उसकी मां और अन्य परिवार के लोगों ने मेरे पैर छुए थे, उसके बदले में इन लोगों ने पूरे गांव के पैर मुझसे छुवाए हैं। मामले में गांव वालों का कहना है कि लड़के के पैर और उसके पिता आदि के पैर छूने से गांव की इज्जत चली गईं। अब इज्जत वापसी के लिए लड़के से पूरे गांव की महिला और पुरुषों के पैर छुवा कर माफी मांगवाई है। इसे गांव की इज्जत बच गई है।

कोई टिप्पणी नहीं