ब्रेकिंग न्यूज

NDA ने 11 विधानसभा सीट पर घोषित किए प्रत्याशी

 


लखनऊ प्रयागराज की 12 विधानसभा सीट पर धीरे-धीरे तस्वीर साफ हो रही है। राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन यानी NDA ने 11 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। जिसमें 7 सीटों पर भाजपा, 3 पर अपनादल एस व 2 पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी किस्मत आजमायेंगे। वहीं भाजपा के शहर उत्तरी सीट पर अभी भी प्रत्याशी तय करने को लेकर माथापच्ची चल रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो 6 फरवरी को प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है।भाजपा ने प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से 7 सीटों शहर पश्चिमी से सिद्धार्थनाथ सिंह, शहर दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेजा से सीटिंग विधायक नीलम करवरिया, फूलपुर से सीटिंग विधायक प्रवीण कुमार पटेल वहीं फाफामऊ से गुरु प्रसाद मौर्य व कोरांव से आरती कोल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। वही शहर उत्तरी के प्रत्याशी को लेकर पार्टी में माथापच्ची चल रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 6 या 7 फरवरी को पार्टी उम्मीदवार तय कर देगी। वहीं भाजपा ने अपने सहयोगी दल अपना दल एस को तीन सीटें दी हैं।जहां अपना दल एस ने प्रतापपुर से कैप्टन करन सिंह, बारा से पूर्व विधायक वाचस्पति व सोरांव से डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को उम्मीदवार तय कर दिया है। इसके अलावा एक अन्य सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतार दिया है। हंडिया से पूर्व विधायक प्रशांत सिंह व करछना से पीयूष रंजन मैदान में हैं। गौरतलब है कि प्रशांत सिंह हंडिया के पूर्व विधायक स्वर्गवासी महेश नारायण के बेटे हैं। स्वर्गवासी महेश नारायण समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2002 यूपी विधानसभा चुनाव में हंडिया विधानसभा से विधायक बने।यूपी विस 2022 में टिकट कटने के बाद प्रशांत सिंह सपा से त्यागपत्र दे दिया। जिसके बाद आज निषाद पार्टी ने हंडिया विधानसभा से प्रशांत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

कोई टिप्पणी नहीं