ब्रेकिंग न्यूज

जनसभा में बोले अमित शाह- उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर से 300 पार करेगी


लखनऊ गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। योगी जी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश की महान जनता ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी 300 से अधिक सीटों के साथ हमें बहुमत दिया।फिर भाजपा ने योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाया।आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है।2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में नामांकन से पहले कहा कि भाजपा अपने सहयोगी को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में अपने वर्चस्व को दिखाएगी। उत्तर प्रदेश में पांच साल में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। उत्तर प्रदेश और देश के अंदर भाजपा सरकारों के बारे  में कोई भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकता। गरीब को मकान मिल जाना, शौचालय मिल जाना, बिना भेदभाव सभी की आस्था का सम्मान और सुरक्षा मिलना एक बड़ी बात थी। इन पांच सालों में भाजपा संगठन और सरकार ने मिलकर ये परिणाम दिया है।   गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर में कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। योगी जी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं