ब्रेकिंग न्यूज

लड़के-लड़कियां सीख रहे नशे का हुनर, रेस्तरां की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार


 लखनऊ राम की नगरी  में इन दिनों युवाओं को तेजी से नशे की लत लग रही है। नशे की पाठशाला में लड़के-लड़कियां धुआं निकालने का हुनर सीख रहे हैं। यहां आने वाले टीनेजर्स हैं। अयोध्या में गुदड़ी बाजार, अंगूरी बाग, रिकाबगंज, अल्का टावर जैसे कई ऐसे स्थान हैं जहां बिना लाइसेंस के अवैध हुक्का बार चल रहे हैं बाहर बोर्ड लगा है चाय की दुकान का, रेस्तरां का लेकिन अंदर हुक्का बार चल रहा है। सैकड़ों की तादाद में लड़के-लड़कियां यहां कश लगाते नजर आते हैं। हुक्का बार वाले प्रतिमिनट के हिसाब से मोटी रकम वसूल रहे हैं लड़के-लड़कियां अपने घरों में बताते हैं कि कोचिंग जा रहे हैं लेकिन उनकी मंजिल होती है ऐसे हुक्का बार। जहां वो अपने दोस्तों के साथ बैठकर धुआं उड़ाते हैं। हुक्का बार का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्राधिकारी नगर  ने बताया कि बिना लाइसेंस के जो हुक्का बार चल रहे थे उन्हें बंद करा दिया गया है।शनिवार को ऐसे ही एक हुक्का बार के सामने लड़के और लड़कियां आपस में मारपीट करने लगे, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। अयोध्या के कई सामाजिक संगठन ऐसे हुक्का बार को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं