ब्रेकिंग न्यूज

रायबरेली में कांग्रेस पर मुख्यमंत्री योगी का निशाना


लखनऊ सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के आईटीआई मैदान में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि आज यहां जनपद रायबरेली के विकास से जुड़ी लगभग ₹834 करोड़ की 381 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है।इसके लिए मैं जनप्रतिनिधियों को हृदय से बधाई देता हूं व आप सभी का अभिनंदन करता हूं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और देश के अंदर भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है।वहीं सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता। विकास की इनकी कोई सोच ही नहीं है। 2017 से पहले जो दंगाई प्रदेश में पर्व और त्योहारों से पहले दंगा करते थे, क्या उनमें दुस्साहस है कि अब वो दंगा करेंगे  आज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2017 से पहले किसान बदहाल था, आत्महत्या करने के लिए मजबूर था, कर्ज तले दबा हुआ था। 2017 में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार का पहला फैसला था, 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफी का कार्यक्रम। 2017 के पहले नौकरी निकलती थी, समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। महाभारत के सभी रिश्ते एक साथ वसूली पर निकल पड़ते थे। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं।रायबरेली की जिस धरती पर मां गंगा की पूजा होती है। ऋषि-मुनियों ने अपने तप और साधना से इस धरती को पवित्र किया। वहीं दूसरी तरफ यहां का जनसमर्थन लेकर कांग्रेस जब सत्ता में आती थी तो ये कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं