ब्रेकिंग न्यूज

10 महीने पहले ही हुई थी शादी,दूसरी शादी के चक्कर में बीवी को जान से मारने की कोशिश


लखनऊ मुरादाबाद में एक युवक ने दूसरी शादी के चक्कर में अपनी बीवी को जान से मारने की कोशिश की। युवक ने बीवी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए। जिससे वह लहूलुहान हो गई। ननदों ने भी महिला पर हमला बोला। हमले के बाद आरोपी युवक बाबर घर से भाग गया। डॉयल 112 को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला का आरोप है कि पति का पड़ोसन से अफेयर है। वह उससे शादी करने के चक्कर में उसे रास्ते से हटाना चाहता है।घटना शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भटावली निवासी शिफा (28) की शादी करीब 10 महीने पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर के बाबर के साथ हुई थी। शिफा ने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि बाबर का पड़ोसन से अफेयर है। वह उससे शादी करना चाहता है इसलिए उसे रास्ते से हटाने का मन बना चुका है। शिफा ने बतया कि सुबह वह किचन में खाना बना रही थी। तभी बाबर ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि ननदों मुमताज और शाहीन ने भी उसे रॉड से पीटा। जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा।शिफा ने बताया कि वह किसी तरह अपने पति और ननदों के चंगुल से छूटकर भागी। उसने तुरंत पुलिस को कॉल की। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की गाड़ी गांव पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल भेजा। वहां उसके मायके वाले भी पहुंच गए। शिफा का कहना है कि पुलिस के आने से पहले ही उसकी सास ने बाबर को घर से भगा दिया। शिफा ने बताया कि ससुराल वाले उसे कई- कई दिन तक खाना भी नहीं देते ताकि वह परेशान होकर खुद ससुराल छोड़कर चली जाए। ताकि उसका शौहर बाबर दूसरी शादी कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं