ब्रेकिंग न्यूज

काशी में विराजीं मां अन्नपूर्णा


लखनऊ 108 साल के लंबे इंतजार के बाद कनाडा से आई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा आखिरकार अपने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की विधिविधान से पुनर्स्थापना के लिए रविवार को काशी पहुंच गए थे। सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक दल ने प्रतिमा की पुर्नस्थापना के लिए पूजा पाठ कराया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान थे।  करीब एक घंटे चली पूजा के बाद  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा को श्री काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में पुनर्स्थापित किया।सुबह अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंची। सबसे पहले मां की प्रतिमा दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह 7:30 बजे नगर भ्रमण के लिए निकली। बांसफाटक स्थित ज्ञानवापी द्वार पहुंचने पर बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में रजत सिंहासन पर विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। धाम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा की अगुआई की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा की पालकी को अपने कंधे पर उठाया।

कोई टिप्पणी नहीं