ब्रेकिंग न्यूज

सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया

 


लखनऊ लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील के किसान समोध सिंह ने शुक्रवार को अपनी धान की फसल को आग लगा दी थी। मंडी में उनका धान 15 दिनों से रखा था लेकिन बिक नहीं रहा था। इस मामले में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट किया है। वरुण ने कहा कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा कि किसान समोध सिंह पिछले 15 दिनों से अपनी धान की फसल को बेचने के लिए मंडियों में मारे-मारे फिर रहे थे। जब धान बिका नहीं तो निराश होकर इसमें स्वयं आग लगा दी। इस व्यवस्था ने किसानों को कहां लाकर खड़ा कर दिया है कृषि नीति पर पुनर्चिंतन आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है।योगी सरकार ने कृषि निर्यात नीति-2019 में संशोधन किए जाने के प्रस्ताव को एक दिन पहले ही स्वीकृति दे दी है। कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ाकर किसानों के उत्पादों को बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से यूपी कृषि निर्यात नीति-2019 बनाई गई है। किसानों के हित में कृषि उत्पादों के निर्यात को सरल एवं सुगम बनाने के लिए नीति में विभिन्न संशोधन किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं