ब्रेकिंग न्यूज

दारोगा ने बच्ची की कनपटी पर गन लगाकर मां से किया दुष्कर्म,पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया


लखनऊ मेरठ में एक दारोगा की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसने सुनकर आपको भी शर्म आ जाएगी। दारोगा की इस करतूत ने  पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है। दारोगा ने हैवानियत के चलते एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर जबरिया दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान दारोगा ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। दारोगा की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी। अश्लील वीडियो के जरिए दारोगा महिला से तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा है। महिला ने हिम्मत करके पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने महिला की शिकायत के आधार पर दारोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है।  महिला ने एसएसपी से की शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले तीन साल से यौन शोषण किया जा रहा है और छह अक्टूबर को हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। एसएसपी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला और दरोगा के बीच फोन पर हुई चैट व डांस की वीडियो भी सामने आई है।शहर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उनकी सहेली की स्कूटी चोरी हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह सहेली के साथ माधवपुरम चौकी पर पहुंचे थे। उस समय दरोगा अरुण कुमार चौकी पर तैनात था। महिला ने बताया कि चोरी के सिलसिले में दरोगा अक्सर घर आने लगा। बताया कि एक दिन दरोगा घर पर आया और रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी को गन प्वाइंट पर लिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान वीडियो बना ली और इसी को वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करने लगा। महिला ने बताया कि छह अक्टूबर को भी आरोपी दरोगा ने दबाव बनाया और हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। महिला ने एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी से शिकायत की है, जिसके बाद जांच का आदेश दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को जांच के आदेश दिए गए हैं।  उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दरोगा उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि दरोगा उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देकर,या कभी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करता था।

कोई टिप्पणी नहीं