ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या में रामलीला 5 अक्तूबर से


लखनऊ अयोध्या में फिल्म व टीवी के सितारों के अभिनय से सजी रामलीला का शुभारम्भ आगामी पांच अक्तूबर को संस्कृति व पर्यटन मंत्री डॉ.नीलकंठ तिवारी करेंगे। अयोध्या की रामलीला के  चेयरमैन  ने यह जानकारी दी है। उन्होंने  बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है अयोध्या की रामलीला 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को सात बजे से दस बजे तक दूरदर्शन द्वारा लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे लाइव दिखाई जाएगी। अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई  भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका निभाएंगे।  जाने-माने अभिनेता विंदू दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे।  विश्व प्रसिद्ध गायिका व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी माता शबरी  की भूमिका में नजर आएंगी। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे । भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। असरानी नारद मुनि के किरदार,रजा मुराद कुंभकरण ,शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे।अमिता नांगिया कैकयी के  किरदार में में होंगी तो  कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राहुल बुच्चर प्रभु श्री राम की भूमिका में  और राकेश बेदी बाली  के किरदार में , अवतार  गिल  विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। अयोध्या की रामलीला रोज  शाम 7 बजे से लेकर 10 बजे तक दूरदर्शन द्वारा लक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे लाइव दिखाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं